जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा
लडूवों का भोग लगे संत करें सेवा
जय गणेश देवा
एक दंत दयावंत चार भुजधारी
माथे पर तिलक सोहे मुसे की सवारी
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा
जय गणेश देवा
अंधे को आँख देत कोहीं को काया
बंज्हन को पुत्र देत निर्धन को माया
सूर्य शमा शरण आए सफल कीजये सेवा
जय गणेश देवा



0 comments:
Post a Comment